इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले बीच में तिरंगे के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे रंग से एक सर्कल तैयार करें। इसके ठीक बीच में नीले रंग से गहरा और बड़ा अशोक चक्र बनाएं। अब इस पूरे घेरे के चारों तरफ नीले रंग की छोटी-छोटी बिंदियों से एक सुंदर बॉर्डर दें। आखिरी में बाहरी हिस्से को सजाने के लिए केसरिया पंखुड़ियों और हरी-सफेद पत्तियों वाला एक अट्रैक्टिव फूलों का पैटर्न बनाकर अपनी रंगोली पूरी करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।
