कन्नौज।उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान (फेज–5.0) एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत जनपद कन्नौज पुलिस ने छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया।अभियान के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, एंटी रोमियो टीम की भूमिका तथा महिला उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई।साथ ही साइबर अपराधों को लेकर सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं सुमंगला योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्या साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
