जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ,मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दिलाई शपथ*
इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम \ माई इंडिया-माई वोट" पर मतदाताओं को किया गया जागरूक,युवा मतदाताओं को एपिक कार्ड किए वितरण*
माई इंडिया- माई वोट"पदयात्रा को जिलाधिकारी ने किया रवाना,सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोकनाट्य/ नुक्कड़ नाटक आयोजन तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, पोस्टर, स्लोगन सहित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं*
युवा मतदाता,बीएलओ, सुपरवाइजर,स्वीप तथा एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड सहित विभिन्न संस्थाओं को चुनाव कार्यों में सहयोग देने के लिया किया गया सम्मानित*
रंगोली प्रतियोगिता, मतदाता हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी प्वाइंट,मतदान संबंधी पोस्टर्स/ बैनर्स की लगी प्रदर्शनी*
पूर्व ओलंपियन व अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी श्री जगवीर सिंह और हिमानी बुंदेला जिला आइकॉन के रूप में रहे मौजूद किया मतदान के लिए प्रेरित*
आगरा.25.01.2026.आज 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आरबीएस कॉलेज ऑडिटोरियम प्रांगण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा मतदान की शपथ दिलाई गई।
16 वें मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी तथा अतिथियों का कैप व बैच लगाकर व बुके देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने मतदाता दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित छात्र छात्राओं ,अधिकारियों, आमजन को "हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे" की शपथ दिलाई,तत्पश्चात जिलाधिकारी ने छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले न्यू वोटर को एपिक कार्ड प्रदान किए।तत्पश्चात विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईआरओ/एईआरओ,बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर, स्वीप तथा एनसीसी , एनएसएस, स्काउट गाइड, सिविल डिफेंस एवं विभिन्न संस्थाओं के लोगों को जिन्होंने चुनाव संबंधी कार्यों में सहयोग व योगदान दिया को भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व ओलंपियन व अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी श्री जगवीर सिंह और हिमानी बुंदेला ने जिला आइकॉन के रूप में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जिलाधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने वोट के अधिकार का अवश्य प्रयोग करें,भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2011 से प्रत्येक वर्ष मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा मतदाता जागरूकता को और सशक्त बनाना है।लोकतंत्र की मजबूती में चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाताओं की भूमिका, मतदान का अत्यंत महत्व है। एक मजबूत लोकतंत्र तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक वोट दे, एक वोट सरकार चुनने और नागरिकों के भविष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भारत में आजादी के तत्काल बाद वयस्क मताधिकार प्रदान किया गया, इसमें लिंग,शिक्षा, गरीबी या अन्य कोई भेद नहीं किया गया है
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान में सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ,सुपरवाइजर तथा स्वीप तथा इस कार्य में जन जागरूकता हेतु लगी संस्थाओं, मीडिया बंधु सभी ने मेहनत से काम किया उन्होंने सभी को सहयोग व अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान लोकतंत्र तथा देश व सभी के हित में बताया, उन्होंने कहा कि बड़ी सावधानी व जांच के बाद मृतक मतदाताओं के नाम हटाने वंचित व छूटे हुए मतदाताओं के नाम शामिल करने तथा 01 जनवरी 2026 को जो 18 वर्ष पूर्ण किए उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अब भी 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाता पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपना …
