उप कृषि निदेशक बहराइच श्री विनय कुमार वर्मा को राज्य स्तर पर मिला प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक कृषि डॉoपंकज त्रिपाठी एवं अपर कृषि निदेशक (प्रसार) उत्तर प्रदेश कृषि योजनाओं को धरातल पर नई परंपरा को विकसित करने , विष मुक्त खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों के मध्य उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने, आईपीएम की उपयोगिता किसान तक पहुंचाने , फसलों की सुरक्षा एवं कीट रोग नियंत्रण को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत लाइटट्रैप,स्टिकी स्टिक का उपयोग कराकर विष मुक्त खेती को बढ़ावा दिए जाने में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान के दृष्टिगत उन्हें राज्य स्तर का सम्मान/ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । इस विषय में यह स्पष्ट करना है कि उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा जब से जनपद बहराइच में तैनात हुए हैं, उनके द्वारा किसानों के प्रक्षेत्रों पर जाकर किसान के बीच आईपीएम,लाइट ट्रैप स्टिकी स्टिक को अपनाने पर व्यवहारिक रूप से जागरूक किया जा रहा है। उनकी इसी शैली से प्रभावित होकर कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश श्री पंकज त्रिपाठी ने\ उत्तर प्रदेश दिवस 2026 \के अवसर पर \राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल\ बसंतकुंज लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह भी बताना है कि उपनिदेशक कृषि द्वारा जिले में स्थापित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को भी एक नया लुक प्रदान किया गया है जनपद के किसान अपनी खेत की मिट्टी की जांच कभी भी करा सकते हैं ।यह भी बताना है कि उपनिदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने कृषि भवन बहराइच को सजा- संवार कर बिल्कुल कॉर्पोरेट लुक प्रदान किया गया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए ,वह कम है। कृषि विभाग बहराइच श्री विनय कुमार वर्मा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करता है ।
