तालग्राम (कन्नौज)।विकास खंड तालग्राम एवं सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ज्ञानपुर के मजरा यादव नगर स्थित देवता महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।कथा वाचक विनय कुमार ने श्रीकृष्ण जन्म, नंदोत्सव, पूतना वध, शकटासुर उद्धार, माखन चोरी एवं माता यशोदा के वात्सल्य प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया। बालकृष्ण की लीलाओं पर श्रद्धालुओं ने “जय श्रीकृष्ण” के जयकारे लगाए। कथा के माध्यम से जीवन में प्रेम, भक्ति और सरलता का संदेश दिया गया।कथा में परीक्षित की भूमिका रणधीर सिंह निभा रहे हैं। आयोजन की व्यवस्थाएं आयोजक रिशू यादव (लेखपाल) द्वारा की गई हैं। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, बलवीर फौजी, सहवीर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा वाचक का स्वागत शेर सिंह, पूर्व अमीन संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा फूल-मालाओं से किया गया। क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।
