। पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के अनुसार निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध रूप से कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
