महावीर इंटरनेशनल महाकौशल जोन के चेयरमेन विशाल राऊत खोंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर इंटरनेशनल एक सामाजिक-सेवा आधारित संगठन है, जो अहिंसा, सत्य एवं “Love All, Serve All” (सबकी सेवा, सबको प्यार), जियो और जीने दो जैसे आदर्श सिद्धांतों पर कार्य करता है।
संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं रीजन-9 के पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा नए सेवा प्रकल्पों को लेकर महाकौशल जोन के भ्रमण पर आ रहे हैं। इस भ्रमण का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों से परिचर्चा कर जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाना है।
महावीर इंटरनेशनल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्राणी-मातृ सेवा एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित नए सेवा आयामों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु यह भ्रमण आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा एवं नरसिंहपुर जिलों में प्रवास किया जाएगा तथा नए केंद्रों के गठन के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस भ्रमण में
सोहन वैद्य (राष्ट्रीय महासचिव),
दिलीप भंडारी (अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रीजन-9),
तरुण सुराना (डायरेक्टर),
राकेश सचान (रीजन सेक्रेटरी),
अभय सेठिया (ट्रस्टी),
सुशील जैन (डायरेक्टर),
महेंद्र टांक (रीजन ट्रेजरर),
संजय मालू (जोन सचिव),
भागचंद नाहर शामिल रहेंगे।
यह भ्रमण 9 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा।
महाकौशल जोन दौरा कार्यक्रम
विशाल राऊत खोंगल ने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में बालाघाट शहर, द्वितीय चरण में किरनापुर, लांजी, बैहर, लामता, परसवाड़ा, चांगोटोला तथा तृतीय चरण में वारासिवनी, कटंगी, लालबर्रा एवं सिवनी का दौरा किया जाएगा।
इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों से प्रत्यक्ष संवाद, सामाजिक संगठनों से भेंट, सेवा कार्यों की समीक्षा बैठक एवं समापन चर्चा आयोजित की जाएगी।
