कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोहित पुत्र नीरज गुप्ता निवासी भावलपुर (उम्र 28 वर्ष) तथा परशुराम पुत्र बहादुर निवासी आदमपुर (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को संबंधित मामलों में न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 संजीव कटारा, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह व कांस्टेबल अविनाश कुमार शामिल रहे।
