नगर परिषद गुढ़ के वार्ड क्रमांक 8 में आरसीएम उत्पाद की नई एजेंसी का शुभारंभ रीवा जिले के वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व सेवा निवृत्त क्षेत्रीय संचालक डॉ. बी.एल. मिश्रा के कर कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनंत कुमार गुप्ता, नगर परिषद वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद मुमताज खान तथा वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रतिनिधि नीतेश साकेत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव ने की।
कार्यक्रम के दौरान जिले से आए प्रतिनिधि डॉ. अजय शुक्ला ने आरसीएम उत्पादों की गुणवत्ता तथा इनके उपयोग से होने वाले आर्थिक लाभ और संभावनाओं के बारे में उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी।
एजेंसी के संचालक रोहित कुमार कुशवाहा ने उपस्थित अतिथियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एजेंसी में उपलब्ध विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सज्जन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद्र सोनी, शुक्रमणि तिवारी, रामनरेश रावत, राजबहोर कुशवाहा, कैलाश सोनी, विजय विश्वकर्मा, बाबू खान सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
