संविधान रक्षा संकल्प यात्रा
संविधान और कानून विरोधियों को न वोट, न सपोर्ट
जय भीम | जय भारत | जय संविधान | जय लोकतंत्र
प्रिय साथियों,
बहनों एवं माताओं तथा संविधान और कानून को मानने वाले समस्त साथियों,
आप सभी को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि आगामी 14 मार्च 2026 को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहेब की जयंती के पावन अवसर पर संविधान रक्षा संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है।
यह संकल्प यात्रा बहुजन समाज को जागरूक करने तथा संविधान, कानून और समानता के अधिकारों के लिए जन-जन तक संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश के गाँव-गाँव और शहर-शहर में निकाली जाएगी।
इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य बहुजन समाज को यह समझाना है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। यदि समाज जागरूक होकर संविधान और कानून की रक्षा करने वाले प्रतिनिधियों को चुनेगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा और बहुजन समाज के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।
इस यात्रा के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जाएगा कि जो लोग संविधान, कानून और यूसीसी जैसी संवैधानिक व्यवस्थाओं का विरोध करते हैं, उन्हें वोट देकर सत्ता में न भेजें।
2027 के आने वाले चुनावों में लोकतांत्रिक तरीके से वोट के माध्यम से जवाब दिया जाएगा।
अक्सर देखा गया है कि चुनाव के समय कुछ नेता जाति और धर्म के नाम पर समाज को बाँटने का प्रयास करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ काम करते हैं।
ऐसे लोगों को पहचान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी बहुजन समाज की है।
इस अभियान के अंतर्गत गाँव-गाँव और शहर-शहर में
पोस्टर, पम्पलेट, सोशल मीडिया, जनसभाएँ, नुक्कड़ सभाएँ, नाटक, कविता, कहानी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जनजागरण किया जाएगा।
अब बहुजन समाज यह संकल्प ले कि संविधान और कानून विरोधियों को एक भी वोट नहीं दिया जाएगा।
यही सच्ची श्रद्धांजलि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में होगी।
संयोजक:
राजेश कुमार सिद्धार्थ
(राष्ट्रीय अध्यक्ष)
संपर्क:
9454325236
7905026393
डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
152 विधानसभा सिधौली, जिला सीतापुर
एवं समस्त बहुजन समाज के जागरूक नागरिक और संगठन

