श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट
प्राप्त शिकायतों का लिया संज्ञान, निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला कारागार एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय नगर का किया निरीक्षण
पीलीभीत सूचना विभाग 07 मई 2026/ आज दिनांक 07.05.2026 को मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पुष्पा पाण्डेय जी द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मा0 सदस्या द्वारा प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी ड्यूटी के अनुसार उपस्थित मिले मा0 सदस्या द्वारा लेबर रूम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान लेबर रूम मे साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला अस्पताल में 05 नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गयी।
मा0 सदस्या श्रीमती पुष्पा पाण्डेय जी द्वारा गोमती सभागर विकास भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मा0 सदस्या का स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा अपनी उपस्थिति दी गयी। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, आपसी विवाद, पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित 11 शिकायतें प्राप्त हुई। मा0 सदस्या द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी समस्याओं का ससमय निस्तारण करायें, महिला लाभार्थियों की समस्याओं का विशेष ध्यान रखें कोई महिला लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
मा0 सदस्या जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारगार में 23 महिला बन्दियों से वार्ता की गयी एवं उनकी दिनचर्या की जानकारी ली। महिला बन्दियों को पूर्णागिरी मन्दिर में उपयोग होने वाले थैले बनाकर अपना रोजगार करने की सलाह दी गयी। तत्पश्चात मा0 सदस्या द्वारा कस्तूरबा गाँधी विद्यालय नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी स्टाप उपस्थित मिला विद्यालय की सभी व्यस्थायें सन्तोषजनक पायी गयी। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
