श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पीलीभीत सूचना विभाग 06 मई 2026/उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र दिनांक 08 जनवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में मा0 जनपद न्यायाधीा/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 09.05.2026 को प्रातः 10 बजे सांय 05 बजे तक दीवानी न्यायालय प्रांगणन पीलीभीत एवं ग्राम न्यायालय पूरनपुर तथा बाह्य न्यायालय बीसलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
उक्त के सम्बन्ध में श्री अरूण क्रान्ति यशोदास, अपर सिविल जज (सी0डि0)/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के अन्तर्गत कार्यरत समस्त परा-विधिक स्वयं सेवकों की एक बैठक आहूत की गयी। आहूत बैठक में समस्त परा-विधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के द्वारा उपस्थित परा-विधिक स्वयं सेवकों के कार्य की समीक्षा की गयी।
