गोरखपुर फैजाबाद, 10 मई 26
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, खजनी क्षेत्र की पहचान और पूर्व लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी रहे । उपेंद्र दत्त शुक्ला के निधन से संपूर्ण गोरखपुर मंडल में शोक की लहर है। शुक्ला ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित किया। खजनी विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में उन्होंने जन-जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाया। उनकी सहजता, स्पष्ट वक्तव्य और कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव उन्हें जनता का चहेता नेता बनाता था। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि खजनी की शान और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संकल्प हमेशा याद किया जाएगा।
भाजपा परिवार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उपेंद्र दत्त शुक्ला का जाना खजनी की राजनीति में एक युग का अंत है। उनका संघर्ष, समर्पण और सादगी आने वाली पीढ़ियों को मार्ग दिखाता रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
