रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद, सीतापुर।
नि:संतान दंपत्तियों के लिए राहत और उम्मीद की सौगात लेकर सिद्धार्थ हॉस्पिटल आई.वी.एफ./टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, लखनऊ द्वारा महमूदाबाद में एक विशाल निःशुल्क I.V.F./टेस्ट ट्यूब बेबी कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप दिनांक 24 मई 2026, दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित हुआ।
कैंप का आयोजन सिद्धार्थ क्लीनिक, सिधौली रोड महमूदाबाद सीतापुर स्थित डॉ. राजाराम वर्मा आवास/डॉ. बबिता वर्मा क्लीनिक में किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश के अनुभवी आई.वी.एफ. विशेषज्ञों द्वारा नि:संतान दंपत्तियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से निःशुल्क परामर्श दिया गया।
कैंप का संचालन प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आई.वी.एफ. विशेषज्ञ डॉ. बबिता वर्मा के निर्देशन में किया गया। डॉ. बबिता वर्मा एम.बी.बी.एस. (गोल्ड मेडलिस्ट), एम.डी. (ऑब्स एंड गायनी) के.जी.एम.यू. लखनऊ से हैं तथा वर्षों से आई.वी.एफ. एवं बांझपन उपचार के क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं।
आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कई दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह शिविर उनके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ, जहां वे विशेषज्ञों से सीधे सलाह लेकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सके।
कैंप में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं:
* नि:संतानता, I.V.F. एवं टेस्ट ट्यूब बेबी से संबंधित निःशुल्क परामर्श दिया गया।
* Infertility Couple के लिए फ्री सीमेन एनालिसिस सुविधा का विस्तृत विवरण किया गया।
* I.V.F. उपचार हेतु रजिस्ट्रेशन कराने पर 20 हजार रुपये तक की विशेष छूट की बात बताई गई।
* अनुभवी डॉक्टरों द्वारा व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया गया।
कैंप को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया। आयोजकों ने अधिक से अधिक नि:संतान दंपत्तियों से इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों की सलाह लेने और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की थी।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ हॉस्पिटल आई.वी.एफ./टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, लखनऊ लंबे समय से बांझपन उपचार एवं आई.वी.एफ. सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत है और अनेक दंपत्तियों को संतान सुख प्रदान कर चुका है।
संपर्क सूत्र:
सिद्धार्थ हॉस्पिटल आई.वी.एफ./टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर
2/5, सेक्टर-जे, जानकीपुरम (सनातन आश्रम के सामने), कुर्सी रोड, लखनऊ
मोबाइल: 9450011916, 6306490846, 8756389903
