श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जिलाधिकारी व मा. ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने गोमती नदी के पुनरूद्धार कार्य और निर्मल गंगा जल अभियान का ग्राम पंचायत रम्पुरा फकीरे में किया शुभारम्भ
पीलीभीत सूचना विभाग 25 मई 2026/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और मां. ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर के प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने आज विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत रम्पुरा फकीरे में माँ गोमती नदी का पुनरूद्वार और निर्मल गंगा जल अभियान कार्य का विधि-विधान से पूजन कर कार्य की शुरूआत की। जिलाधिकारी, मा. ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, गायत्री परिजन, व्यापारियों, सामाजिक संस्था एवं आमजन ने फावड़ा चलाकर नदी के पुनरोद्धार हेतु श्रमदान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी आदि गंगा के नाम से जाने जाती है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने गोमती पर विशेष ध्यान दिया है और आने वाले समय में यह बहुत बडा पर्यटन स्थल माधोटांडा बनने जाने जा रहा है। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए गोमती नदी के ऐतिहासिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नदी के पुनरूद्धार के लिए प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अभियान के तहत नदी की सफाई और जीर्णोद्वार कार्यों को गति देना व तटों को सुव्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गोमती नदी के जल को स्वच्छ बनाना, जल प्रवाह को अविरल रखना है, जिससे की जल स्तर में सुधार हो सके। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों और लोगों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की भी हम सबकी जिम्मेदारी है। ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों द्वारा सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की गई।
मा0 ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि गोमती नदी पीलीभीत की पहचान है। नदियां हमारी सभ्यता की जीवनरेखा हैं। गोमती नदी का पुनरूद्धार आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक अभियान है। इससे न केवल जल स्तर में सुधार होगा अपितु स्थानीय जैव विविधता को भी नया जीवन मिलेगा। उन्होंने कहा कि गोमती नदी को नया जीवन प्रदान करना और क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है। नदी की खुदाई और सफाई का कार्य को सही तरीके से कराया जाये। गायत्री परिवार के स्मरवीर सिंह, अशोक खंडेलवाल, ठाकुर अजय सिंह, ड्रीम मैंगो की दीपिका चतुर्वेदी सहित कई लोगों ने विचार रखे। संचालन पूरनपुर के बीडीओ/डीसी मनरेगा ने किया। माता भगवती देवी गोशाला पर आयोजित कार्यक्रम में भी जिलाधिकारी ने भाग लिया। यहां आयोजित भंडारे में जिलाधिकारी सहित सभी श्रमदानियों ने भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। गोशाला प्रबंधक अनंतराम पालिया, लालता प्रसाद शास्त्री आदि ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान भारी जनसमूह जुटा और अगले कार्यक्रम में भी श्रद्धा भाव से पहुंचने का सभी ने संकल्प लिया। देर तक गोमती माता के जयकारे गूंजते रहे। यहां पूरनपुर व कलीनगर के एसडीएम, तहसीलदार व विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गोमती सेवक राममूर्ति सिंह, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, कुंवर निर्भय सिंह, संदीप खंडेलवाल, गुड्डू वाजपेई, रामनरेश शुक्ला, शक्ति सिंह, राजेश गुप्ता, राजू खंडेलवाल, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, किरण सिंह, गौरव पांडेय सहित काफी संख्या में गायत्री परिजन, व्यापारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

