जौनपुर
आज दिनांक 25/05/2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण द्वारा जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचकर पुलिस मुठभेड़ में घायल थाना प्रभारी लाइन बाजार श्री के.पी. सिंह का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
दिनांक 24/25 मई की रात्रि को थाना खेतासराय क्षेत्र में पुलिस घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में 01 लाख रुपए का इनामी अभियुक्त रवि यादव घायल हुआ जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।अभियुक्त रवि यादव 01 मई 2026 को बारात के दौरान आजाद बिंद (दूल्हा) की हत्या के मामले में वांछित था।
थाना प्रभारी लाइन बाजार श्री के.पी. सिंह गोली लगने से घायल हुए, जिनका उपचार जारी है। उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला एवं उ0नि0 प्रवीण यादव की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे वे सुरक्षित बचे।
DIG द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा दूल्हा हत्याकांड में फरार अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
