कौशांबी। जनपद में डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय एवं मानवीय कार्यों को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रेस नोट के अनुसार 25 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे PRV 6781 थाना क्षेत्र कड़ाधाम के नगर पंचायत नगर से गुजर रही थी। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए घायल युवक को सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसे चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। इस सराहनीय कार्य के लिए कांस्टेबल शैलेश एवं होमगार्ड चालक विजय कुमार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा 2000-2000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु डीसी आदर्श पाण्डेय को भी 1000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशांबी

