आपको बताते चले कि जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती की संयुक्त अध्यक्षता में दिनांक 27.05.2026 को सभागार कलेक्ट्रेट, बस्ती में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को सुधारने तथा जिले में सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े सुझाव एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान एवं सुधार कार्य, यातायात नियमों का कड़ा अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाने, स्कूलों, कॉलेजों एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने, ओवरस्पीडिंग, ड्रंक ड्राइविंग एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, हाईवे एवं मुख्य सड़कों पर उचित साइनेज, स्पीड ब्रेकर एवं बैरियर की व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, ट्रैफिक हेल्पलाइन) को और अधिक प्रभावी बनाने आदि के संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित समीक्षा की जाएगी। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा यातायात पुलिस को सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
