दिनांक 27.05.2026 को वामा सारथी अध्यक्षा बस्ती पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा बच्चों में अनुशासन एवं टीम भावना जागृत करने हेतु वामा सारथी समर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बुक फेयर का आयोजन कर रियायती दरों पर ज्ञानवर्धक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई । जिससे बच्चों में पठन-पाठन की रुचि विकसित हो एवं उनकी रीडिंग हैबिट को प्रोत्साहित किया गया । साथ ही, बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने व बुक फेयर को आकर्षक बनाने हेतु क्विज प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजन किया गया । क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती, प्रभारी वामा सारथी मय टीम एवं पुलिस परिवार के लोग उपस्थित रहे ।
