सोनवीर सिंह बघेल
आगरा। लोकमाता मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जी के 301वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ताजनगरी आगरा में एक विशाल और भव्य उत्सव की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस गौरवशाली अवसर पर प्रमुख युवा समाजसेवी किन्नू गड़रिया और क्षेत्र के गणमान्य युवाओं द्वारा पूरे आगरा शहर में एक ऐतिहासिक और बहुत बड़ी वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, यह विशाल वाहन रैली आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित होटल से होकर शुरू होगी। यहाँ से प्रस्थान कर रैली पूरे आगरा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरेगी। रैली को लेकर समाज के युवाओं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस भव्य आयोजन की शुरुआत सुबह 11:00 बजे होगी। रैली को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए क्षेत्र के प्रमुख युवा साथी पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में मुख्य रूप से:रंजीत बघेल सचिन बघेल गौरव बघेल अभिषेक पाल सहित समाज के अनेक अग्रणी युवा बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं।किन्नू गड़रिया और आयोजक समिति के युवा नेताओं ने आगरा और आस-पास के सभी क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों, युवाओं और मातेश्वरी के भक्तों से इस गौरवमयी वाहन रैली में समय से पहुँचने की अपील की है। युवाओं का कहना है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन और उनके द्वारा किए गए धार्मिक व सामाजिक कार्य हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं, और इस रैली के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
