रीवा : बैकुंठपुर
बैकुंठपुर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लाडली बहना योजना सहित अन्य मामलों मे ठगी करने वाले शातिर बदमाश पंकज चतुर्वेदी उर्फ मोंटी जो लम्बे समय से फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है,
बैकुंठपुर थाना पुलिस ने बताया कि...प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लाडली बहना योजना सहित अन्य कुछ ठगी मामले में फरार आरोपी पंकज चतुर्वेदी उर्फ मोंटी निवासी सलैया को दिनांक 29/05/2026 को बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में उनकी टीम ने 2 वर्ष से फरार चल रहे शातिर ठग को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है,
पुलिस ने बताया कि शातिर ठग पंकज चतुर्वेदी उर्फ मोंटी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लाडली बहना योजना के नाम पर ग्राम सलैया की महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर लगभग डेढ़ लाख की ठगी की थी, जिसके विरुद्ध पीढ़ितो ने बैकुंठपुर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी,
बताया गया है कि आरोपी पंकज चतुर्वेदी उर्फ मोंटी जिसके नाम से पूर्व से भी 6 मामले बैकुंठपुर थाने में पंजीबद्ध है, आरोपी फरार होकर मद्रास चेन्नई तरफ अपनी फरारी काट रहा था,
बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत को जैसे ही मुखबिर से यह पता चला कि वह गांव में घूम रहा है तो तत्काल थाना प्रभारी बैकुंठपुर ने एक टीम बनाई और शातिर ठग पंकज चतुर्वेदी उर्फ मोंटी को पुलिस ने धर दबोचने मे बड़ी सफलता प्राप्त की है,
वही ग्राम सलैया के लोगों को यह ख़बर जैसे ही लगी कि शातिर ठग पंकज चतुर्वेदी उर्फ मोंटी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, ग्रामीणों ने बैकुंठपुर थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम की सराहना की है,
बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत का सख्त संदेश..
अपराधी थाना क्षेत्र मे अपराध करना छोड़ दें, नहीं तो बख्शे नहीं जाएंगे,
उक्त कार्यवाही मे सराहनीय भूमिका...
बैकुंठपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रृंगेश सिंह राजपूत, ASI मनोज बागरी, HC अश्वनी शुक्ला, सतेंद्र पांडे, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, शशांक यादव, अजय बागरी।
