विधानसभा सिराथू के पंचायत पहाड़पुर व विधानसभा मंझनपुर के दूनी तिवारी का पुरवा,ग्राम पंचायत अंधावा में अभी हाल ही में आए आंधी और तूफान से हुई जनहानि पर पीड़ित परिवारों को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने मृतकों के परिवारों को सौंपा चार चार लाख का डेमो चेक व हर संभव मदद का दिया आश्वाशन।
अभी हाल ही में आए आंधी और तूफान,बारिश में जनपद के कई स्थानों पर हुई जनहानि की सूचना पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से सहायता हेतु निर्देशित किया था जो सहायता राशि मृतक के परिवारों के खाते में पहुंच गई है।जिसका डेमो चेक जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने मृतक के परिवारों से मिलकर डेमो चेक सौंपा और हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम और हमारी सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।किसी भी आपदा से प्रभावित परिवार को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।योगी सरकार के नेतृत्व में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावितों तक त्वरित सहायता पहुंचाई जा रही है ताकि प्रभावित परिवार अपने जीवन को पुनः व्यवस्थित कर सकें।भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। सेवा संवेदना और सुशासन की भावना के साथ प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में कार्य करते हुए प्रत्येक जरूरतमंद के जीवन में सुरक्षा और विश्वास का संचार कर रही है मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मिला यह सहयोग पीड़ित परिवार के लिए केवल आर्थिक सहायता ही नहीं आशा और संबल का प्रतीक भी है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य तूफान यादव,तहसीलदार सिद्धांत कुमार,जिला मंत्री भास्कर सिंह,मण्डल अध्यक्ष राजीव पाल,विजय तिवारी,अंशुल केशरवानी,सहित अन्य कई राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
