श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद
पीलीभीत सूचना विभाग 01 जून 2026/ को गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मृदुला शर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में आम, अमरुद, अनार के पौधे लगाए गए व उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष संवर्धन की शपथ दिलाई गई, सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे उनकी रक्षा करेंगे तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर डॉक्टर अरविंद कुमार दीक्षित ने छात्र-छात्रा को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार है उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर रेखा सिंह, डॉक्टर विनोद सिंह, शाहिद खान, सुरेंद्र पाल और छात्रा इकाई से संजना, भक्ति, रिमझिम, गुनगुन, प्रिया सिंह, स्वाति भारती, आराधना, अंकिता, खुशबू, रघुवीर, राहुल, अनुज, दीपक आदि ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया।
