बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजलीखेड़ा, बांदा में हिंदू धर्म की संरक्षक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष मसूदन कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बाला पाल उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।निवर्तमान जिला अध्यक्ष महिला सभा सुमन दिवाकर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में महिलाओं को सम्मान और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।
निवर्तमान प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रामलाल प्रजापति ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने लोककल्याण, धार्मिक संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं।छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, मथुरा, गया, बद्रीनाथ सहित देश के अनेक प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कुएं, तालाब और धर्मशालाओं का निर्माण कर जनसेवा की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर यादव ने किया। इस अवसर पर शिवकरण पाल, एजाज खान, लालमन यादव, शनि गुप्ता, रामबाबू वर्मा, जुगुल जाटव, पुष्पेंद्र चुनौले, राजबहादुर कुशवाहा, मुन्ना पटेल, द्वारिका यादव, अवध बिहारी यादव, इरफान खान, कुतैबा जमा, मुशीर फारूकी, नेतराम वर्मा, विक्रम सिंह आर्य, मोरध्वज खुराना, आर.के. समुद्र, रोहित प्रजापति, सुनील कुशवाहा सहित दर्जनों पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
