कानपुर देहात के सरवन खेड़ा ब्लॉक स्थित सैथा ग्राम पंचायत में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। इस मुकाबले में भिखना की टीम ने जिठरौली को हराकर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिठरौली की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 52 रन बनाए। जवाब में, भीखनापुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते 6 ओवर में जीत हासिल किया
विजेता भीखनापुर टीम को 3100 रूपये और शील्ड प्रदान की गई। यह पुरस्कार उद्घाटनकर्ता प्रांशु ठाकुर व राजन सिंह चौहान समाजसेवी कार्यकर्ता दिए। उपविजेता टीम को 1100 रूपये और शील्ड से सम्मानित किया गया।
मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन में डॉ विक्रम सिंह परिहार, डॉ विवेक यादव (रिंकू सिंह चौहान) नाखुली सिंह, भोला उर्फ मुकूल सिंह, राजेश चौहान , ओमजी सविता सिरू सविता विनोद शर्मा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
