संवाददाता विजय मिश्रा
लखनऊ। दुबग्गा पावर हाउस चौराहा स्थित ॐ हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।भंडारे के आयोजन में विजय मिश्रा, धनीराम, उनकी पत्नी रामा सहित कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मोहम्मद यासीन, अमन, रमन, विजेश एवं अनुज सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही
