सहजनवा गोरखपुर पिपरौली ब्लाक अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊर्जा मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर द्वारा अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा की उपस्थिति में दो प्रमुख केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
पहला निरीक्षण आंगनवाड़ी केंद्र अड़ीलापार, उपकेंद्र खरैला में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का दूसरा निरीक्षण प्राथमिक विद्यालय देईपार, उपकेंद्र जैतपुर में चल रहे सौ दिवसीय सघन टी०बी० मुक्त भारत अभियान का किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने शिविर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, टी०बी० स्क्रीनिंग की प्रगति और दवा वितरण व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से उपस्थित रही। DCPM, BCPM, HS, STS, STLS के साथ CHO, ANM, आशा संगिनी एवं समस्त आशा कार्यकत्री ने अभियान की व्यवस्थाओं और प्रगति से अधिकारियों को अवगत कराया।
अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सौ दिवसीय टी०बी० अभियान के लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण से क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ा है और आयुष्मान भारत व टी०बी० मुक्त भारत अभियान को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
