कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज पुलिस चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह ने रविवार को मूरतगंज चौराहे पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया इस दौरान तमाम अतिक्रमण को हटा करके आवा गमन सुचारू चलाने का प्रयास किया गया है सड़क पर वाहन खड़े करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि सड़कों पर वाहनों को खड़ा ना करें वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी दुकानदारों को निर्देशित किया है कि सड़क पर किसी भी कीमत पर दुकान न लगाये उन्होंने कहा कि सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित होता है दुर्घटनाएं बढ़ती हैं आम जनता परेशान होती है दुकान सड़क की पटरी से बाहर न लागये उन्होंने कहा कि सड़क और पटरी पर किसी ने भी अतिक्रमण किया तो उस पर भी कठोर कार्रवाई होगी
राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशांबी
