हृदय गति रुकने से हुआ निधन, तारामंडल कार्यालय में 2 मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर, 1 जून 2026 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेवी अरुण कुमार चौरसिया का आज सुबह हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वे विनायक नगर, गोरखनाथ, गोरखपुर के निवासी थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
अरुण चौरसिया अपने पीछे पत्नी रिंकी चौरसिया और पुत्र शिवांश चौरसिया को छोड़ गए हैं। स्वभाव से मिलनसार और पत्रकारों के मार्गदर्शक के रूप में वे हमेशा याद किए जाएंगे। तारामंडल कार्यालय में अर्पित की श्रद्धांजलि
स्व. चौरसिया के निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार कैंप कार्यालय, तारामंडल, गोरखपुर पहुंचे। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष पंकज पांडे ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी पत्रकार साथी स्वर्गीय अरुण चौरसिया के परिवार के साथ हैं। एसोसिएशन के संरक्षक के रूप में उनका जाना अपूरणीय क्षति है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है।
शोकसभा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार, अमित कुमार भारती, आदर्श श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश ओझा, विवेक श्रीवास्तव, प्रिंस चौधरी, के.के. श्रीवास्तव, निहाल सिंह, सूर्य प्रकाश ओझा, बी.पी. सिंह, हर्ष कुमार, प्रिया शुक्ला, ममता पांडे, उदय प्रताप सिंह, महेश श्रीवास्तव, मिनहाज अली सिद्दीकी, इमरान खान सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
