आक्रोषित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मिल कर लगाएंगे न्याय की गुहार
गुढ तहसील के इटार गांव का मामला
इटार (नि: प्र) जिले के गुढ तहसील में आखिरकार यह हों क्या रहा है जाहां पर लोग न्याय पाने के लिये सालों चक्कर लगाने के बाद भी न्याय के लिए आज भी भटक रहे हैं इस तहसील मे एक अजीब मामला निकल कर सामने आ रहा है जहा पर वर्तमान नायव तहसीलदार द्वारा गठित टीम के एक साल बाद भी अभी तक रास्ता के लिए दान की गई जमीन कों चिन्हित नहीं किया गया वहीं आवेदक सनत शुक्ला निवासी इटार तहसील गुढ ने जानकारी देते हुए बताया है कि इटार गांव के वार्ड तीन में पक्का रास्ता नहीं है जिस पर दर्जन भर लोगों ने सड़क बनवाने के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को दान किया था जिस पर ज़मीन तों सरकारी हो गई परंतु जमीन चिन्हित कराने के लिए एक साल पहले आवेदन दिया था पांच सदस्यीय टीम तों गठित हो गई पर आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह कर सिमट गया ना ज़मीन चिन्हित हुईं और ना ही सड़क बनी कथई बार तहसील के चक्कर लगाने पर भी सिर्फ आश्वासन के सिवाय ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला
ज़िला कलेक्टर से मिलेंगे ग्रामीण ,अनसन पर भी बैठने की दी चेतावनी
वही इटार गांव के आक्रोषित जमीन दानकर्ताओं ने कहा है कि अगर जल्द ही रास्ता चिन्हित नही किया गया तो हम सब एक साथ जिला कलेक्टर से मिल कर अपनी बात को प्रमुखता से रखेंगे और ज़रुरत पड़ी तो कई समाज सेवियों के साथ अनसन पर बैठने पर मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी गुढ राजस्व विभाग की होगी
अब तक इंडिया प्रदीप पाण्डेय
