बांदा पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने तिंदवारा इंटरमीडिएट कॉलेज एवं खानकाह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा इंतजाम और परीक्षा संचालन की पारदर्शिता को परखा गया।प्रशासन का स्पष्ट संदेश रहा कि भर्ती परीक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास और व्यवस्था की विश्वसनीयता की कसौटी भी है। इसलिए नकल, अनियमितता और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए कोई स्थान नहीं है। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने पर जोर दि
