अरविंद केजरीवाल E-20 पेट्रोल से गाड़ियों की माइलेज घटने और इंजन में खराबी के कथित मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. उन्होंने नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20 का आयोजन किया है.
विपक्ष अब केंद्र सरकार को इथनोल मिक्सड E-20 पेट्रोल से गाड़ियों की माइलेज और गाड़ियों के इंजन में कथित खराबी के मुद्दे पर घेरने की योजना बनाई है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि मामले को लेकर आगामी हफ्तों में प्रधानमंत्री आवास जाएंगे. पहले ही उनको चिट्ठी भी लिख चुके हैं. शनिवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आम लोगों के साथ एक टाउन हॉल भी रखा गया है और देश भर से लोगों से जुड़ने का आह्वान किया है.
ने कहा कि सभी को बधाई, देश के युवाओं ने अहंकारी सरकार को झुका दिया. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. अब मेरा प्रधानमंत्री से निवेदन है कि लगे हाथ E-20 का मुद्दा भी सुलझा दो, इससे पहले कि यह मुद्दा भी बड़ा बने.
शनिवार को ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’
इस मुद्दे पर लोगों को एकजुट करने के लिए हम दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शनिवार को दोपहर 12 बजे ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं. आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं. आप सभी आमंत्रित हैं. दिल्ली NCR के लोग आ सकते हैं. बाहर के लोग ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. इसके लिए इस नंबर के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं:
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस टाउन हॉल के ज़रिए हम एक्सपर्ट, पीड़ितों और आम लोगों से चर्चा करेंगे. हमने पहले ऑनलाइन पिटीशन शुरू की थी, जिसमें 2 लाख से ज्यादा चिट्ठियां आई हैं. मैं उन्हें लेकर अगले हफ्ते प्रधानमंत्री के घर जाऊंगा.
बिहार सहित अन्य राज्यों में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सरकार झूठी है, जो कहती हैं वो नहीं करती है. छात्रों पर मुकदमा किया जा रहा है. यह ठीक नहीं है लगता है कि सरकार झूठी है, अपनी बात पर अडिग नहीं है.
केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना
संसद में नए परीक्षा कानून पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप प्रधानमंत्री के पूरे बयान देख लो, पहले भी कह चुके हैं. ऐसे कड़े कदम की बात पहले भी की गई है. अगर नीयत ही नहीं है, माफिया के खिलाफ एक्शन लेने की, तो जो मर्जी कानून बना लो, CBI ने जिसे गिरफ्तार किया था उसे तो छोड़ दिया गया. कानून तो पहले से भी है. फिर भी कोई कड़ा कानून जाता है तो हम उसका स्वागत करते हैं.
पंजाब में पेपर लीक के आरोप और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी 10 साल दिल्ली में सरकार रही, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, पंजाब में 5 साल से एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. दो सेंटर पर कुछ बच्चे स्मार्ट पेन लेकर अंदर गए थे, उन्होंने चीटिंग की कोशिश की, उन्हें पकड़ा गया. 2022 से पहले 27 नम्बर पर था शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब, आज नम्बर एक पर आ चुका है. ये बात इन लोगों को चुभ रही है.

