गोरखपुर/सहजनवा सहजनवा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी नमन मेहता ने की। इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, तहसीलदार नीरू सिंह सहित तहसील के समस्त उप निरीक्षक एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।समाधान दिवस पर कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 110, विकास विभाग के 2, नगर पंचायत के 2, पुलिस विभाग के 7 तथा अन्य विभागों के 4 मामले शामिल रहे। शेष 115 मामलों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक भटकना न पड़े।

