श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा-एच1एन1) के दृष्टिगत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, पीलीभीत में आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। मरीजों की जांच, उपचार एवं मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क, जांच सुविधा, पर्याप्त दवाओं तथा आवश्यक वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी उपलब्ध है।
प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने अपील की है कि बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें तथा स्वयं दवा लेने से बचें।

