अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
जनपद पीलीभीत में हाई-अलर्ट के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड का किया निरीक्षण
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
*पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा जनपद में हाई-अलर्ट के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, बाजार, धार्मिक स्थल एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, सामानों की गहनता से जांच की गई तथा आमजन से सतर्कता बरतने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अपील की गई। साथ ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों, धर्मशालाओं, बाजारों आदि पर सतत निगरानी रखने, चेकिंग अभियान जारी रखने एवं गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

