अबतक न्याय/पीलीभीत
पीलीभीत से बड़ी खबर
पीलीभीत के शारदा नदी में मौनी अमावस्या के दौरान स्नान कर रहे दो किशोरों समेत तीन डूबे दो के शव बरामद
गोताखोरों की मदद से नदी से एक किशोर एक युवक समेत दो के शव हुए बारमंद रेसक्यू अभियान जारी
आपको बता दें घटना पीलीभीत के धनारा घाट की है
पीलीभीत के धनाराघाट शारदा नदी के तट पर मौनी अमावस्या के दौरान आयोजित मेले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया आपको बता दें कि दो किशोर स्नान के लिए गए स्नान दौरान गहरे पानी में चले गए अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और गहराई में जाने से डूबने लगे
आपको बता दें कि दोनों किशोर अपने-अपने परिजनों के साथ मेले में आए थे और शारदा नदी में स्नान करने गए थे जिनमे चंदिया हजारा निवासी सौरभ पुत्र निताई व सुमित पुत्र सुशांत, दोनों की उम्र लगभग 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है
जिन्हें डूबता देख मेला घाट पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर अवधेश व शिवम विश्वास और अमित तुरंत नदी में कूद पड़े और किशोरों को बचाने का प्रयास करने लगे।
इस दौरान अमित और शिवम किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, जबकि अवधेश तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गौतखोरों के साथ मौके पर पहुंच गएऔर गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
काफी मशक्कत के बाद युवक और किशोरों का शव शारदा नदी से बरामद कर लिया गया।
शव मिलने की सूचना से परिजनों व परिवार में कोहराम मच गया और घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घटना के बाद मेले में मौजूद श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद नदी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। जो कि बहुत जरुरी था
व्यूरो रिपोर्ट अबतक न्याय

