- सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के गजनेर के मजरा जोधेपुर गांव से आज रविवार को २० कावडियों का जत्था मुस्लिम ग्राम प्रधान पति फिरोज मंसूरी ने माला पहना एवं मुह मीठा करा कर स्वागत किया। साथ ही आर्थिक मदद कर लोधेश्वर के लिए रवाना किया। बताते चलें की पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी कानपुर गंगा पुल तक निजी साधन का प्रबंध किया। इस अवसर पर कावडियों को रवाना करने के लिए समूचा गांव एकत्र रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जाने वालों मे साक्षी सोनम रिंकी महंत रामप्रकाश अखिलेश सुमित शिव बाबू बडके अरूण आदित्य रामजी राहुल रामू राघवेंद्र दीपक छोटे शिव गोपाल विनय कुमार निगम बाबू सहित को रवाना किया।
और पढ़ें
