लखनऊ। कड़ी धूप के बावजूद राजधानी में ट्रैफिक पुलिस अपनी जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी से निभाती नजर आई। दुबग्गा स्थित सीतापुर बाईपास चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर डटे रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशन में चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस टीम लगातार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करती रही। इसी दौरान कानपुर बाईपास के पास एक बस खराब हो जाने से जाम की स्थिति बनने लगी थी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया।काकोरी क्षेत्र के टीआई सहायक हरिकेश यादव ने अपनी ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ मिलकर चौराहे पर डटे रहकर वाहनों को व्यवस्थित कराया और जाम नहीं लगने दिया। वहीं टीएसआई आनंद तिवारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और यातायात को नियंत्रित करते हुए लोगों को जाम से राहत दिलाते रहे।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात टीएसआई अजमत अली भी मौके पर मौजूद रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तत्परता और मेहनत के चलते कड़ी धूप के बावजूद सीतापुर बाईपास चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही, जिससे आम जनता को काफी राहत मिली।
