आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में बहुजन नायक खुशीराम के 92वें जन्मदिवस एवं पार्टी के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सैलिब्रेशन बैंकट हॉल, पीलीभीत में विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कांशीराम साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार गौतम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री एवं बरेली मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी माननीय संजीव सागर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि संजीव सागर ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन नायक कांशीराम साहब ने अपना संपूर्ण जीवन बहुजन समाज को जागरूक, संगठित और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब का संघर्ष और उनकी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार गौतम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने और बहुजन समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी वसीम चौधरी, रोहित सागर, जिला प्रभारी रामचन्द्र प्रजापति, आकाश सिंह आजाद, अब्दुल वहीद खान, जिला उपाध्यक्ष अकील अहमद इदरीसी, राजकुमार गौतम, जिला महासचिव आकिब रजा, जिला संगठन मंत्री नावेद रजा, विधानसभा अध्यक्ष राजाराम गौतम, सत्यप्रकाश सागर, राजाराम प्रचारी, सुरेन्द्र सागर, विधानसभा उपाध्यक्ष इकबाल अंसारी, असगर हुसैन अंसारी, त्रिमोहन राठौर, राशिद सावरी, डॉ. नागेन्द्र गौतम, मो. सलीम, अमन कुमार, मुसब्बिर अली, सतीश सागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
