किशनपुर/फतेहपुर दिनांक 15.03.2026 को एनसीआरपी साइबर शिकायत संख्या 33103260054666 आवेदक दीपांजल शुक्ला पुत्र कमलकिशोर शुक्ला निवासी अरई थाना करछना जनपद प्रयागराज तथा साइबर शिकायत संख्या 32703260024706 आवेदक यश शर्मा पुत्र दिलीप कुमार शर्मा निवासी शास्त्री नगर थाना विद्याधर नगर जनपद जयपुर राजस्थान के साथ हुए अपराध में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर 8817134846 की लोकेशन ग्राम महावतपुर असहट थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर में प्राप्त हो रही थी। तत्पश्चात आवेदकगण दीपांजल शुक्ला पुत्र कमलकिशोर शुक्ला व यश शर्मा पुत्र दिलीप कुमार शर्मा उपरोक्त से दूरभाष पर वार्ता की गई तो आवेदक दीपांजल शुक्ला उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मुझे एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर मोबाइल नम्बर 8817134846 व 9568595286 से फोन काल आया तो बताया कि मै इंडिगो एयरलाइन्स में अधिकारी पोस्ट पर तैनात हूँ और उन्होने नौकरी के फार्म भरने व अन्य फीस के नाम पर QR code से कुल 22850 रुपये धोखाधड़ी कर ले लिये गये थे । तथा कूट रजित ज्वॉइनिंग लेटर देते थे । उक्त सूचना के आधार पर थाना किशनपुर पुलिस प्रदर्शित लोकेशन पर पहुँची । मौके पर पहुँचकर मोबाइल नम्बर 8817134846 पर कॉल किया गया तो उक्त स्थान पर एक व्यक्ति खेत में बने मचान के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था, जिसके मोबाइल पर रिंग बजने लगी । संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति से नाम-पता पूछा गया तथा मोबाइल नम्बर 8817134846 व 9568595286 के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रामनरेश निषाद पुत्र प्रेमचन्द्र निषाद उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम स्याहीपुर थाना पिड़ौरा जनपद आगरा बताया मोबाइल नं0 8817134846 बता रहा है तथा कहा कि यह मोबाइल नम्बर स्वयं प्रयोग करता हूँ , जिसको मै मध्य प्रदेश से ब्लैक में लिया था । प्रयुक्त मोबाइल फोन की IMEI चेक कराने पर अभियुक्त द्वारा IMEI नं0 357269620024588 व 357269620024596 दर्शाया गया जो एनसीआरपी साइबर शिकायत संख्या पर सस्पेक्टेट IMEI नं. से मेल खाता है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना किशनपुर पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 338/336(3)/318(4)/319(2) बीएनएस व 66D आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 16.03.2026 को विधिक कार्यवाही के क्रम में मा0 न्यायायलय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
1. रामनरेश निषाद पुत्र प्रेमचन्द्र निषाद उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम स्याहीपुर थाना पिड़ौरा जनपद आगरा ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -
1. उ0नि0 आदर्श सिंह थाना किशनपुर, फतेहपुर
2. कां0 राजेश तिवारी
