भारत मुकुंट बारात घर में आज राष्ट्रीय लोधी महासभा द्वारा वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने वीरांगना के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष तुलाराम लोधी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप वर्मा (राष्ट्रीय लोधी महासभा) एवं छत्रपाल लोधी (जिला अध्यक्ष, जिला लोधी सभा) ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय राजपूत ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान देश की स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है, जो आज भी समाज को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें चंद्रसेन वर्मा, भरत सिंह लोधी, कांता प्रसाद लोधी, सुरेश कुमार लोधी, जय जय राम राजपूत, शिवचरण लाल वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, हरिराम वर्मा, सतपाल वर्मा, गंगा प्रसाद लोधी, राम प्रसाद वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राकेश लोधी, विजय सिंह लोधी, बृजलाल राजपूत, प्रेम शंकर वर्मा, विकास वाल्मीकि, विपिन त्यागी, मोहन स्वरूप मौर्य, रिंकू लोधी, मोनू मिश्रा, प्रेम वर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप वर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। वीरांगना अवंती बाई लोधी का जीवन आज भी समाज को संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
