सहजनवा गोरखपुर - गीडा थाना क्षेत्र देईपार भैया रामसिंह के घर 20 फरवरी को आयोजित मांगलिक कार्यक्रम के दौरान आलमारी में रखा करोड़ रुपए के गहने और करीब 1.50 लाख रुपए चोरी हो गया था। जिसमें पुलिस ने एक युवती और उसके जीजा के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। गुरुवार को गीडा पुलिस ने आरोपी युवती और उसके जीजा को थाने पर बुलाया था। साथ ही पीड़ित के साले के लड़की के साथ आरोपी युवती मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी
पुलिस ने उसे भी थाने पर बुलाया था। पहले तो पुलिस ने भैया रामसिंह और उनके साले की लड़की का बिन्दुवार बयान दर्ज किया। बाद में आरोपी युवती तथा इसके जीजा का बयान लिया। फिलहाल पुलिस का जांच पड़ताल जारी है। पुलिस किसी निष्कर्ष पर अभी भी पहुंच पाई है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि जांच चल रही है। जल्द ही खुलाया कर दिया जायेगा।
