लखनऊ। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में पोस्टमार्टम हाउस (मर्चरी) के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशन में ट्रैफिक एसीपी अभिनव कुमार सिंह व चौक क्षेत्र के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जमानत अब्बास अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। अभियान के दौरान डग्गामार बसों पर विशेष कार्रवाई की गई।वहीं काली फिल्म लगी गाड़ियों से मौके पर ही फिल्म उतरवाई गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। कई वाहनों को सीज कर पक्की कार्रवाई भी की गई।ट्रैफिक पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होती नजर आई। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे आवश्यक कदम बताया।
