लखनऊ। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को 1090 चौराहे पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मैक्स हॉस्पिटल के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी ने लोगों को हेलमेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।इस अवसर पर उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनकर ही यात्रा करने के लिए प्रेरित किया और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी सड़क सुरक्षा के इस अभियान की सराहना की और सुरक्षित यात्रा का संकल्प लिया।
