श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकिर्ति माधव के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अभियान के अंतर्गत धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच एवं कार्यवाही के सम्बन्ध में।
जनपद पीलीभीत में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समस्त थाना क्षेत्रों में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यापक जांच की गई तथा निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित कराया गया।
अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल 183 स्थलों की जांच की गई। जांच के दौरान 61 लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। इनमें से 49 यंत्रों की ध्वनि को तत्काल कम कराकर मानकानुसार कराया गया, जबकि 12 लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवाने की कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों को ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन हेतु जागरूक करते हुए भविष्य में निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
