रिपोर्ट: पवन कुमार श्रीवास्तव
अब तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता, बस्ती
जनपद बस्ती में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर, 02 ट्रॉली एवं 01 लोडर को सीज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती डा० यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद भर में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार, 25 मई 2026 को अमारी बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच के दौरान अमारी बाजार क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कार्य होते पाया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 03 ट्रैक्टर, 02 ट्रॉली तथा 01 लोडर को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

