राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रान्त के दो प्रशिक्षण वर्ग दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान केन्द्र फरह परखम में 28 मई से हुये प्रारम्भ
संघ शिक्षा वर्ग कार्यकर्ताओं की आयु वर्ग के अनुसार अलग अलग लगाए जाते हैं।
पहला संघ शिक्षा वर्ग सामान्य ,जिसमें 16 वर्ष से 40 वर्ष तक के कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने के लिये पूरे ब्रज प्रान्त से आये हैं।जिनकी संख्या 300 के करीब है जो 15 दिन तक लगातार देश सेवा के गुर सीखेंगे और एक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करेंगे जिसे वह अपने जीवन मे उतार सकें।जिसे महाविद्यालयी तरुण कार्यकर्ता सामान्य वर्ग नाम दिया गया है।
दूसरा वर्ग जिसे विशेष वर्ग बोलते हैं।इंसमे 40 वर्ष से 65 वर्ष आयु वर्ग तक के करीब 200 कार्यकर्ता ब्रज प्रान्त के विभिन्न जिलों से आकर भाग ले रहे हैं।
आज दोनों ही वर्गों का विधिवत उदघाटन सत्र आयोजित किया गया।
तरुण व्यवसायी एवं महाविद्यालयी छात्र सामान्य वर्ग का उदघाटन करते हुये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य अजीत महापात्र ने कहा कि सफल व्यक्तित्व के लिये प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है।जितने भी लोग सफल हुये और जिनका नाम इतिहास में अंकित हुआ उनके जीवन मे प्रशिक्षण का बहुत महत्व रहा।
प्रान्त प्रचारक धर्मेन्द्र जी तथा वर्ग सर्वाधिकारी राजकुमार जी इस अवसर पर साथ रहे।
अन्य अधिकारियों में महावीर शर्मा,ब्रजेश जी,विभाग प्रचारक पारस जी,बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र जी,मुख्य शिक्षक माधव जी आदि के साथ ही प्रशिक्षण लेने आये सभी 300शिक्षार्थी और व्यवस्था में लगे बन्धु तथा वर्ग के शिक्षक बन्धु शामिल रहे।
दूसरे विशेष वर्ग के उदघाटन सत्र में बोलते हुये प्रान्त प्रचारक प्रमुख प्रीतम जी ने कहा कि प्रशिक्षण से समय पालन एवं आत्म निर्भरता विकसित होती है।तथा समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का निर्माण होता है।इसलिये यह हमारे लिये साधना है।इस अवसर पर वर्ग सर्वाधिकारी शिवकुमार, वर्ग पालक अधिकारी दिलीप जी एवं अजय जी तथा नरेंद्र शर्मा ओल, बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र,विभाग प्रचारक कुलदीप जी के साथ ही लगभग 200 शिक्षार्थी एवं व्यवस्था के बन्धु तथा वर्ग के शिक्षक बन्धु रहे।
