गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमटौरा निवासी अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की हैं। शिकायत में अपने पुत्र राजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिड़ित का कहना है कि 18 मई 26 को उनके पैतृक मकान के सामने आरोपी ने गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी ने होंडा सिटी, इनोवा चार पहिया गाड़ी, टेंपो, को बेच देने का आरोप है तथा अन्य घरेलू सामान पर जबरन कब्जा कर लिया है। आरोप है कि घर में घुसकर सामान खराब किया जा रहा है और विरोध करने पर काम न करने देने की धमकी दी जा रही है। पिता का आरोप है कि आरोपी की दबंगई के चलते परिवार दहशत में है।अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के दिन ही उन्होंने गीडा थाने पर लिखित तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 27.मई 26 को दोबारा थाने जाकर शिकायत की, फिर भी पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाया। पिड़ित का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से आरोपी के हौसले बुलंद हैं।
पिड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनके व उनके परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही आरोपी राजन सिंह के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।
यह प्रार्थना पत्र दिनांक 27.मई 26 को दिया गया है। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडे से बात करने पर उन्होंने बताया कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
