व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अंजनी चतुर्वेदी /अब तक न्याय बहराइच
मिहींपुरवा, बहराइच। सुजौली से हरखापुर को जोड़ने वाले करीब 8 किलोमीटर लंबे मार्ग की बदहाली से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को चौपाल सभा में फूट पड़ा। ग्राम पंचायत चफरिया के राजा हीरा सिंह ग्राउंड परिसर में आयोजित इस चौपाल में सैकड़ों की संख्या में जुटे महिला-पुरुषों ने क्षेत्रीय विधायक सरोज सोनकर को मौके पर सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की राह पकड़ेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि सुजौली-हरखापुर मार्ग पिछले कई साल से खस्ताहाल है।
चौपाल में क्रांति कुमार मिश्र व साथियों के साथ विधायक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांगें रखी गईं:
1. सुजौली-हरखापुर मार्ग का उच्च गुणवत्ता के साथ पुलिया बना कर तत्काल निर्माण कराया जाए।
2.
2. निर्माण शुरू होने तक जेसीबी व रोलर से गड्ढे भरवाकर मार्ग को आवागमन लायक बनाया जाए।
3. कारीकोट से सुजौली तक मार्ग का चौड़ीकरण के साथ सड़क निर्माण कराया जाये।
4. जंगली जानवरो से आम जन मानस को सुरक्षा उपलब्ध कराया जाय
5.
5. इंटर कालेज डिग्री कालेज की स्थापना हो जिससे क्षेत्र का विकास हो सके
ज्ञापन लेने के बाद विधायक सरोज सोनकर ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने माना कि सड़क की हालत बेहद खराब है और जनता की परेशानी जायज है।
विधायक ने मंच से कहा, "मैं जिला अधिकारी व प्रभागीय वन अधिकारी, कतर्नियाघाट से बात करूंगी। और आगामी चुनाव से पहले सड़क का निर्माण कराने का पूरा प्रयास करूंगी।"
उन्होंने बताया कि इस मार्ग का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग से शासन को भेजा जा चुका है और एस्टीमेट भी तैयार है। मुख्य अड़चन वन विभाग की अनापत्ति है। जिसके विषय में शुक्रवार को बैठक करूंगी।
सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा
विधायक के आश्वासन के बावजूद ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। समाजसेवी क्रांति कुमार मिश्रा ने कहा, "आश्वासन तो हर चुनाव में मिलता है। इस बार हम सिर्फ वादे से नहीं मानेंगे। एक महीने में जेसीबी नहीं चली तो हम सुजौली चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। हमारा नारा है- सड़क नहीं तो वोट नहीं।"
क्रांति कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि इलाके में आए दिन जंगली जानवरों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही बाघ, तेंदुआ घर मे घुस कर हमले करते है जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर वन विभाग का रवैया बेहद सुस्त है और सूचना देने के बाद भी समय पर टीम नहीं पहुंचती ।
सुजौली-हरखापुर सड़क निर्माण में अगुवाई कर रहे क्रांति कुमार मिश्रा, सुधीर शुक्ला, कृष्णा पाण्डेय, मिथिलेश मझवार , अंजनी चतुर्वेदी, वृज किशोर शुक्ला,आदर्श पाण्डेय, विशाल अवस्थी, निखिल पाण्डेय,विशाल गुप्ता,मोनू इदरीसी सोनू बादशाह समेत सुजौली व आसपास के दर्जनों गांवों के लोग मौजूद रहे।
