राष्ट्रीय राजमार्ग -24 पर गुरुवार सुबह रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में रोडवेज बस चालक प्रमोद कुमार की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 6 लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर में भर्ती कराया है।जहां डॉक्टरों ने गम्भीर रूप घायल दो लोगों मुकेश और सार्थक को मेडिकल कालेज रेफर किया है।
